Advertisment

CM Nitish कल बांटेंगे नियुक्ति पत्र, साढ़े नौ हजार से भी अधिक

पटना: नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार की सरकार अपने वादे और सात निश्चय-2 के संकल्पों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। बिहार सरकार में बुधवार को साढ़े नौ हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। बुधवार को पटना के संवाद भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में नव नियुक्त 9 हजार 8 सौ 88 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक और विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद पर नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। पटना में नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही अन्य जिलों में जिले के प्रभारी मंत्री भी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

पटना के संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल करेंगे।

यह भी पढ़ें- UP में बड़ा हादसा, प्रवचन के दौरान भगदड़ में 27 की मौत

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...