Bokaro : डीसी कार्यालय के पास निर्वाचन शाखा में लगी आग, कई कागजात जलकर खाक…

Bokaro : बोकारो के डीसी कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा में आग लगने से लाखों रुपए के उपकरण उपस्कर तथा कई आवश्यक विभागीय कागजात जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर बोकारो उपायुक्त समेत कई अधिकारी पहुंच चुके हैं तथा अग्निशमन की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 

हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है। आपको बताते चलें कि लगभग 6:30 बजे उक्त कार्यालय में आग लगी जिसके बाद कई आवश्यक कागजात समेत उपकरण एवं उपस्कर जलकर खाक हो गए। घटना के बाद आग लगने का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें- Gumla में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर… 

लेकिन आशंका जताई जा रही है कि विद्युत शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच में जुट चुके हैं। वहीं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है, फॉग के कारण क्षति का आंकलन नहीं हो सका है।

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...