छात्रों के रजिस्ट्रेशन पर रोक अब आगे क्या

रांची:  20 नर्सिंग कॉलेजों ने निर्धारित मानक की अनदेखी कर छात्रों का एडमिशन लिया था,इन कॉलेजों द्वारा एंट्रेंस एग्जाम में शामिल नहीं होने वाले छात्रों का भी एडमिशन ले लिया गया है इस कारण रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा इन छात्रों के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा पर रोक लगा दी गई है। इन दोनों कोसों का सेशन 2022-24 और सेशन 2022-26 है।

एडमिशन के लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी फर्स्ट इयर की भी परीक्षा नहीं हुई है। बताते चलें कि नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का जेसीईसीईबी द्वारा कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) रैंक जारी की जाती है। इसी रैंक के आधार पर काउंसिलिंग की जाती है, जिसमें छात्रों सीएमएल रैंक के साथ नर्सिंग कॉलेज आवंटित किए जाते हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा बार-बार नर्सिंग कॉलेजों से नामांकित छात्रों का सीएमएल रैंक मांगा गया। लेकिन आज तक नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन यूनिवर्सिटी प्रशासन को सीएमएल रैंक उपलब्ध नहीं कराई है। 20 नर्सिंग कॉलेजों में लगभग 3000 स्टूडेंट्स नामांकित हैं।

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...