Bokaro Breaking : बोकारो से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक साथ कई पटाकों की दुकानों में आग लग गई है। इस आगजनी में लगभग 50 से 70 के करीब दुकाने जलकर खाक हो गई। इस घटना में करोड़ों के नुकासान होने का अंदाजा जताया जा रहा है। घटना में स्थानीय व्यवसायियों को करोड़ों का नुकसान हो गया है। घटना सिटी थाना क्षेत्र के गरगा पुल के समीप घटी है।

Bokaro Breaking : आग लगने के पीछे का कारण नहीं पता चल पाया है
हालांकि यह आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद अग्निशमन विभाग के कई वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताते चले कि जिला प्रशासन के आदेश से यहां पर कई पटाखों की दुकाने लगाई गई थी पर आग कैसे लगा यह किसी को नहीं पता चल पाया है।
ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : एक साथ पटाखों कई दुकानों में लगी आग, 50 दुकाने जलकर खाक…

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल क़ायम हो गया। चूंकि आग के साथ-साथ विस्फोट इतनी तेजी से हो रही थी कि मौके पर जाने से लोग सहम गये। मौके पर बोकारो शहर के कई थानो की पुलिस पहुंचकर मोर्चा संभाले हुई है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निश्मन विभाग की चार गाड़ियां पहुंच चुकी है। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू है।
जिला आपदा पदाधिकारी और विधायक बिरंची नारायण सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़

दूसरी ओर करीब 50 दुकानों को इस विभीषिका से प्रशासन व स्थानीय लोगो ने बचा लिया है। प्रत्यक्षदर्शीयो के मुताबिक कुछ पटाखे दुकानदारों के पटाखे स्थनीय लोगो के द्वारा लूट लिया गया। वैसे जिला आपदा पदाधिकारी समेत कई अधिकारी, स्थानीय विधायक बिरंची नारायण मौके पर मौजूद है। शेष दुकानों को हटाने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : घर में घुसकर मारपीट और महिला के साथ छेड़खानी का केस दर्ज, यहां का है मामला…
वैसे आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई जिसके बाद पुलिस को भीड़ को काबू में पाने के लिए पुलिस को लाठिया भी चटकानी पड़ी। वैसे सेफ्टी के लिए दुकानों के समीप फायर सिस्टम बहाल नहीं किये गये थे, अन्यथा इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। विधायक बिरंची नारायण ने घटना की जांच कराने तथा पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—



















