धरने पर बैठे तेज प्रताप से मिलने पहुंचे लालू यादव, बेटे ने पैर धोकर लिया आशीर्वाद

281
Advertisment

पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव लगभग तीन साल के बाद रविवार की शाम पटना पहुंचे. लेकिन तेज प्रताप यादव की अपने पिता लालू यादव से मुलाकात नहीं हो पाई. इसके बाद वो अपने सरकारी आवास पर लौटे और घर के बाहर धरने पर बैठ गए. बेटे तेज प्रताप के धरने पर बैठने की खबर पाकर तकरीबन डेढ़ घंटे बाद लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी तेज प्रताप के स्टैंड रोड आवास पहुंचे.

Advertisment

तेजप्रताप ने कार की अगली सीट पर बैठे पिता लालू यादव के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया. फिर लालू यादव वहां से रवाना हो गए. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें रोकने वालों को तमाचा लगा है.

राबड़ी आवास में एंट्री नहीं मिलने पर तेज प्रताप यादव हुए नाराज

tejpratap 22Scope News

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अपने घर नहीं आने और राबड़ी आवास में एंट्री नहीं मिलने पर तेज प्रताप यादव खासे नाराज हो गए थे. जिसके बाद तेज प्रताप यादव अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गये. उनका कहना है कि जब तक पिताजी नहीं आते हैं, तब तक हम लगातार धरने पर बैठे रहेंगे. इस दौरान तमाम छात्र जनशक्ति परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ वह अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे रहे.

रिपोर्ट : शक्ति

यूक्रेन से गया लौटे छात्र ने बताया वहां कैसा है दूसरे छात्रों का हाल? किए कई बड़े खुलासे

Advertisement