Amar Bauri : सत्ता के सुख के लिए सोरेन परिवार कुछ भी कर सकता है…

217
Amar Bauri
Amar Bauri
Advertisment

रांची – झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जल्द ही हेमंत सोरेन फिर से एक बार मुख्यमंत्री के पद का शपथ लेंगे। इस पूरे प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Bauri) ने कहा कि सिर्फ दो महीने की बात थी हेमंत जी, दो महीने के बाद चुनाव जीत कर आप फिर से मुख्यमंत्री बन सकते थे।

Advertisment

Amar Bauri : चंपई सोरेन को जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया

इतने वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को जिस तरह से सत्ता से अलग किया और उनको मजबूर किया इस्तीफा देने के लिए इसे झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सत्ता सुख के लिए सोरेन परिवार कितने दूर तक जा सकते हैं यह घटना इसका एक बड़ा उदाहरण है।

निश्चित रूप से चंपई सोरेन जी को जिस तरीके से बेबस कर और उनसे जोर जबरदस्ती कर इस्तीफा लेने का काम किया गया है इसका जवाब झारखंड के जनजातीय समाज और पूरे राज्य की जनता आने वाले चुनाव में मांगेगा।

Advertisement