Chatra में एएसआई समेत 5 पुलिसवाले सस्पेंड, ये थी वजह…

Chatra : बालू तस्करो से अवैध वसूली मामले में एसपी विकास कुमार पांडेय ने सदर थाना के एक एएसआई, एक चालक व दो जवान को सस्पेंड किया हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के रिपोर्ट के आधार पर किया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई कांग्रेस यादव, चालक सुनील मंडल व दो जवान शामिल हैं।

ये भी पढे़ें- Bokaro : निर्दयी सुसराल, दूधमुंहे बच्चे को लेकर दरवाजा खटखटाती रही महिला, यह है मामला… 

निलंबित किये जाने के बाद जानकारी देते हुए Chatra  एसपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों को काम में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया है। इन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती थी। बताया जाता हैं कि सोमवार को एसपी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।

Chatra : एसपी ने अवैध वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़ा

इस दौरान चतरा-हंटरगंज मुख्य पथ स्थित डाढ़ा मोड़ के पास से अवैध बालू लदा एक हाइवा व चार ट्रैक्टर को पकड़े थे। इसके बाद जब आगे बढ़े तो संघरी घाटी के पास देखा कि उक्त एएसआई व जवान बालू ट्रैक्टरो से अवैध वसूली कर रहे हैं।

ये भी पढे़ें- Hazaribagh : और यहां विधवा महिला ने मांग ली इच्छामृत्यु, जाने क्या है वजह… 

जिसके बाद तुरंत सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार को सभी के खिलाफ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।  रिपोर्ट के आधार पर सभी को निलंबित किया गया, साथ ही इस तरह के गतिविधि में शामिल होने वाले पुलिस पदाधिकारी व जवानो को सख्त हिदायत दिया हैं। पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई कार्रवाई से पुलिस के जवानों में हड़कंप मचा हुआ है।

https://youtube.com/22scope

 

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...