Supaul में छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या आशंका

सुपौल: SUPAUL में किराये के मकान में रहकर पढाई करने वाले एक छात्र का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। छात्र का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। छात्र के मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज वार्ड संख्या 21 की है जहां किराए के मकान में रह रहे एक 15 वर्षीय छात्र ने ख़ुदकुशी कर ली। मृतक छात्र की पहचान हरिहर पट्टी गांव निवासी निरंजन कुमार के रूप में की गई।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में बताया जा रहा है कि मृतक छात्र किराये के मकान में रह कर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करता था। बीती रात वह अपने कमरे को अंदर से बंद करके था और अगली सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो अगल बगल के छात्रों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर अंदर छात्र का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला।

मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। मामले की सूचना पर परिजन भी पहुंचे हत्या की आशंका जाहिर की है। फ़िलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Munger में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत, मुआवजे के लिए परिजनों ने किया सड़क जाम

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

SUPAUL SUPAUL SUPAUL SUPAUL

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...