Advertisment

गुरुद्वारा के प्रधान के साथ थानेदार ने की बदतमीजी, आक्रोशितों ने थाना का घेराव कर किया सड़क जाम

लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने आरोपी के जीजा को उठाया

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने आरोपी के जीजा कुलविंदर सिंह को पकड़ा और थाने ले गई. इधर गुस्साए समाज के लोगों ने बातचीत को लेकर थाना पहुंचे. जहां थाना प्रभारी से मिलकर बातचीत शुरू की. बातचीत के दौरान ही केस के अनुसंधानकर्ता ने मांगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह के साथ बदतमीजी की.

इसी बात को लेकर सिख समाज ने उलीडीह थाने का घेराव कर दिया. उसके बाद समाज के लोगों ने मांगो डिमना रोड सड़क को भी जाम कर दिया. उनका कहना है कि उन्होंने प्रधान के साथ बदतमीजी की है. ये बदतमीजी पूरे समाज की है. जब तक आयुक्त माफी नहीं मांगेंगे, तब तक वे लोग प्रदर्शन करते रहेंगे.

जानकारी देते हुए भगवान सिंह ने बताया कि बीते दिनों उन्हीं के मोनू होटल में लूट की घटना हुई थी. घटना में एक युवक का नाम सामने आया था. रविवार को करवाचौथ के दौरान आरोपी के जीजा कुलविंदर सिंह घर आए हुए थे. तभी पुलिस घर पहुंची और आरोपी को ना पाकर उसके जीजा को थाने ले गई. इसी को लेकर सोमवार की सुबह जब थाना पहुंचे और थानेदार मेघनाथ मंडल से बात कर रहे थे. उसी दौरान आयुक्त ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का-मुक्की भी की.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...