Nawada में मनाई गई रामविलास पासवान की जयंती

नवादा: नवादा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश महासचिव राजन नायक के कार्यालय में लोजपा के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान राजन नायक ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में पांच सीट लेकर बिहार में चिराग ने अपना चेहरा लाया है उसके अनुसार ही विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में 50 सीटें जीतने का दावा किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को रामविलास पासवान के पदचिह्नों पर चल कर देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को हर जिले के हर गांव के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार उर्फ़ गुड्डू पांडेय, आईटी सेल अध्यक्ष रोहित पासवान, लक्की पासवान , मनीष कुमार उर्फ़ टट्टू, बिरला पब्लिक स्कूल (रूपौ) के संस्थापक अभिषेक गौरव, ब्रजेश कुमार, नंदू पांडेय, मनीष कुमार, राजबल्लभ पासवान, मंटू कुमार, शिव शंकर चौधरी, सचिन कुमार, रॉकी आदि मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में DM के जनता दरबार में एक बुजुर्ग ने की आत्महत्या की कोशिश, लगाई आग

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

NAWADA Nawada Nawada

NAWADA

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...