Giridih : तस्करी का ऐसा नायाब तरीका कि आंखे खुली की खुली रह जाएंगी, भूंसी के बीच…

Giridih : गिरिडीह में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पपरवाटांड़ के समीप स्थित नगर निगम टॉल टैक्स के पास अवैध शराब लदे एक ट्रक को जप्त किया है। जब विभाग ने वाहन की तलाशी ली तो सबके आंख खुली की खुली रह गयी।

उत्पाद विभाग ने चालक को किया गिरफ्तार

ट्रक में धान के भुस्सी के बीच में छुपाकर लाखों रूपये का इम्पेरियम ब्लू ब्रांड का माल रखा गया था। अवैध शराब को 12 चक्का ट्रक से तस्करी किया जा रहा था। इस दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल ट्रक को कब्जे में लेकर उत्पाद विभाग की टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर शराब कहां जा रहा था और किसके द्वारा सप्लाय किया जा रहा था।

लाखों का शराब जब्त

मिली जानकारी के अनुसार  डुमरी तरफ से अवैध शराब लदा एक ट्रक गिरिडीह की ओर आ रहा है। सूचना पर मुफसील थाना क्षेत्र के पपरवाटांड रोड में टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोक कर तलाशी लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में करीब लगभग लाखों रूपये का शराब जप्त किया।

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस धंधे में कई बड़े सफ़ेदपोश के शामिल होने की भी सूचना मिल रही है। पुलिस इस काले धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...