एक Vehicle में भारी मात्रा में शराब के साथ बैठा था युवक, उत्पाद विभाग की टीम पहुंची तो पता चला….

नवादा: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जाता है। पुलिस और मद्य निषेध विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। अब नवादा से अवैध शराब मामले में एक अजीब वाकया सामने आया है जहां शराब कारोबारियों ने एक व्यक्ति को शराब तस्करी के मामले में फंसाने के लिए शराब से भरे वाहन में हाथ पैर बांध छोड़ दिया। मामला नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के कुंभियातरी जंगल की है जहां अवैध शराब कारोबारियों ने एक युवक को शराब लदी एक वाहन में हाथ पैर बांध कर छोड़ दिया।

मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर रुपेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार कुछ लोग भागते दिखे जबकि एक गाड़ी खड़ी दिखी। उत्पाद विभाग की टीम जब वाहन के पास पहुंची तो वाहन में एक व्यक्ति बैठा दिखा और उसका हाथ पैर बंधा हुआ था। वहां की तलाशी लिए जाने पर करीब 220 लीटर महुआ शराब रखा था। Vehicle Vehicle Vehicle 

यह भी पढ़ें – Vehicle के समीप वृद्ध ने किया शौच तो पीट कर मार डाला

झारखंड के कोडरमा निवासी सुभाष कुमार ने उत्पाद विभाग की टीम को बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसे बुलाकर यहां लाया और उसे कहा कि तुम शराब की सूचना पुलिस को देते हो अब तुम खुद शराब मामले में जेल जाओ और हाथ पैर बांध कर शराब लदी गाड़ी में बैठा कर उन लोगों ने ही उत्पाद विभाग को मामले की सूचना भी दी। Vehicle Vehicle 

उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुसंधान के क्रम सामने आया कि बीते वर्ष 16 दिसंबर को उत्पाद विभाग की टीम ने आठ लोगों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने सुभाष का वाहन लिया था। जेल से छूट कर आने के बाद उनलोगों ने वाहन उत्पाद विभाग की टीम को देने के एवज में बदला लेने के लिए उन लोगों ने उसे शराब के साथ वाहन में बैठा कर उत्पाद विभाग को फोन कर इडया था। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gopalganj: गृहमंत्री के जनसभा की तैयारी पूरी, ड्रोन से की जाएगी निगरानी…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...