Advertisment

मकान मालिक के बेटे ने किया था छात्र Piyush का अपहरण, पुलिस ने दबोचा

पटना: खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने एक छात्र के अपहरण कांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दो आरोपी को भी दबोचा है। अपहरण करने वाले आरोपी अपहृत छात्र के मकान मालिक का बेटा और उसके सहयोगी हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि मकान मालिक के बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर बीते 2 जुलाई को छात्र पियूष का अपहरण कर लिया और उसे जहानाबाद ले कर चले गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें कुछ पैसे की जरूरत थी तो फिरौती के लिए छात्र का अपहरण कर लिया और 15 लाख रूपये की फिरौती की मांग करनी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छात्र को बेहोशी का इंजेक्शन दे कर फिर कार से उसे जहानाबाद ले गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जहानाबाद से छात्र को बरामद कर लिया और दो आरोपियों को भी दबोचा है।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक का अपहर्ता बेटा दो बच्चों का पिता है और एक आईटीआई कॉलेज का संचालक भी है। बता दें कि राजीव नगर थाना क्षेत्र से पियूष के अपहरण के बाद पुलिस ने एफएसएल की मदद ली थी और आरोपियों को तीन दिनों के अंदर धड़ दबोचा साथ ही अपहृत छात्र को भी बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- RJD के स्थापना दिवस के अवसर पर तेजस्वी BJP-JDU पर रहे हमलावर, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Piyush Piyush Piyush Piyush

Piyush

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...

Hazaribagh CHC News: जच्चा और नवजात की मौत से भड़का आक्रोश,...

Hazaribagh CHC News: मंगलवार को बरकागाँव कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद...