जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर के मुर्दा मैदान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरीक्षण कर नगर निगम द्वारा की जा रही साफ सफाई के संबंध में जानकारी ली जहां स्थानीय लोगों से मिलकर मैदान को साफ रखने का आग्रह किया .
आजाद नगर के बागान शाही मुर्दा मैदान में पिछले दिनों राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा दौरा कर मैदान के चारों ओर फैली गंदगी को अविलंब साफ करने का निर्देश दिया गया था ,जिसके तहत आज बन्ना गुप्ता दोबारा उसी स्थान पर पहुंच कर नगर निगम द्वारा की जा रही साफ सफाई के संबंध में जानकारी ली.
जहां नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय भी मंत्री के साथ मौजूद थे वही इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोगों की शिकायत के बाद मैदान का सौंदर्य करण किया जा रहा है जहां लोगों को भी अब आगे आकर मैदान को साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी.
रिपोर्ट :लाला जबीन


















