2 पक्षों के बीच विवाद, चली गोली, युवक की मौत

बाढ़ : बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के शोभा ठेका गांव में शुक्रवार की देर शाम 35 वर्षीय युवक जितेंद्र चौहान को गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था जिसे देखने के लिए जितेंद्र चौहान झगड़ा देख रहा था। परिजन बताते हैं कि ग्रामीण रुदल द्वारा गोली चलाई गई। जो जितेंद्र को लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन द्वारा इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया जा रहा था, जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक बिद थाना के छतरपुर गांव का रहने वाला था। वह अपने ननिहाल में रह रहा था। वहीं घटना को सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : स्वर्ण व्यापारी को गोली मारकर किया घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img