वाल्मीकि नगर बराज से छोड़ा गया पानी, DM ने जिले में घोषित किया हाई अलर्ट

गोपालगंज : नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकि नगर बराज से जहा आज साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गोपालगंज डीएम ने भी जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। जिले के सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रो के बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया है की वे तटबंधों के अंदर बसे गांवों से लोगों को बाहर आने के लिए माइकिंग के माध्यम से सूचित करे।

डीएम के आदेश के बाद जिले के छह प्रखंडों के तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। सदर सीओ और बीडीओ खुद तटबंधों की निगरानी कर रहे है। निचले इलाकों में बसे लोगों से आगाह कर रहे है कि बाढ़ का पानी ज्यादा आने से पूर्व ऊंचे स्थानों पर चलें जाए। गोपालगंज डीएम मकसूद आलम, सदर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी बैकुंठपुर प्रखंड के सत्तर घाट के पास पहुंचे। यहां पर सारण बांध ओर अन्य तटबंधों की सुरक्षा का जायजा लिया।

बता दें कि वाल्मीकि नगर बराज से आज चार लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो 24 घंटे में गोपालगंज पहुंच जाएगा।जिससे कुचायकोट प्रखंड, सदर प्रखंड, मांझा प्रखंड, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंड के कई गांव जो गंडक के निचले इलाके में बसे है। वे गांव बाढ़ के पानी से घिर जाएंगे और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ के पानी बढ़ने से पहले ही अपने मवेशियों, बच्चों और अन्य जरूरी सामान लेकर ऊंचे स्थलों पर आ जाएं।

इस मामले में सदर प्रखंड के जागीरी टोला निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गंडक में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सदर प्रखंड के रामनगर पानी से डूब जाएगा। इसलिए सभी लोग अपने परिवार के साथ ऊंचे स्थानों पर जा रहे है। पहले का जो नाव है उसका मरम्मत भी नहीं हुआ है। जिला प्रसाशन के द्वारा नाव का कोई व्यस्था नही किया गया है। बहरहाल, प्रसाशन के द्वारा नाव उपलब्ध नहीं करने से निचले इलाके में बसे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े : चरस के साथ पति-पत्नी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...