Advertisment

दुर्गा मंदिर में माता के आभूषण की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

नालंदा : हरनौत थाना क्षेत्र में इन दोनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोरों ने इस बार कहीं और नहीं बल्कि भगवान के घर को अपना निशाना बनाया है। शनिवार की रात हरनौत स्थित श्री दुर्गा आराधना मंदिर में घुसकर माता की मूर्ति पर चढ़े महंगे आभूषण को चुरा लिया। चोरी की पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

बताया जाता है कि इसी मंदिर में पिछले 19 जून को भी चोरी की घटना घटी थी। जिसके बाद इस मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। 15 दिनों के अंतराल में दोबारा इसी मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। लगातार हो रहे चोरी की घटना से स्थानीय लोग पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मां वैष्णवी धाम से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...