Advertisement
Advertisement

बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर बनाई रणनीति

रांची. झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इसमें कल से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए महाठग रिटर्न बताया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में इतना दम नहीं कि वह मंत्रिमंडल के साथ विश्वास मत प्राप्त करें।

कल से विधानसभा के विशेष सत्र

कल से शुरू हो रहे विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुलाई। इसमें विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विचार-विमर्श हुआ। वहीं कल 3 बजे हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बता दें कि, हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी।

कल हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार

उससे पहले चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया है और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...