आकाशीय बिजली की चपेट में से एक किशोर की मौत, एक घायल

औरंगाबाद : रफीगंज थाना क्षेत्र के कजपा गांव में आज खेल खेलने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। मृतक की पहचान कजपा गांव निवासी बुटानी पासवान के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में किया गया। वही घायल किशोर की पहचान उसी गांव के निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र सोम कुमार के रूप में किया गया है। घटना के उपरांत परिजनों ने दोनों बच्चों को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां अंकित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सोम का इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कजपा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत यादव ने बताया कि गांव के बधार में बुटानी पासवान के पुत्र अंकित कुमार, उपेंद्र पासवान के पुत्र सोम कुमार, नंदू मालाकार के पुत्र रजनीकांत एवं अन्य बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक बारिश होने लगी, सभी बच्चे इधर-उधर छुपने के लिए भागने लगे। इसी क्रम में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से अंकित की मौत हो गई, सोम कुमार घायल हो गया और अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना रफीगंज थाना को दे दिया गया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लगाया जहां अंतिम परीक्षण करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े : बिहार में मौसम का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...