Advertisment

हेमंत मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन पार्टियों से इतने बने मंत्री

रांची. खबर राजधानी रांची से है। आज हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इसमें जेएमएम कोटे (मुख्यमंत्री को छोड़कर) से छह, कांग्रेस कोटे से चार और राजद कोटे से एक मंत्री ने पद की शपथ ली। इन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई।

हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार

हेमंत मंत्रिमंडल में जेएमएम से चंपई सोरेन, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं कांग्रेस से डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह ने शपथ ली। इसके अवाला राजद कोटे से एकमात्र सत्यानंद भोक्ता हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनाए गए।

बता दें कि, हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम कार्यालय के कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इससे पहले सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भालने के बाद सचिवालय पहुंच अपने कार्यों का निष्पादन किया। झारखण्ड रुकेगा नहीं।’

हेमंत सोरेन तीसरी बार बने सीएम

उससे पहले चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया है और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था। हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...