तीन प्रमंडलों से कांग्रेस ने बनाए मंत्री, हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज

रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे होगा। कांग्रेस ने अपने कोटे के चार मंत्रियों के नाम बुधवार देर रात मुख्यमंत्री को सौंप दिए, जिसके बाद मंत्रियों की सूची फाइनल कर दी गई। सूची गुरुवार सुबह 8 बजे राजभवन भेजी जाएगी।

कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्री पद की शपथ दिलाने का फैसला किया है। झामुमो की ओर से दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन और संभावित रूप से मथुरा महतो को मंत्री बनाया जाएगा। राजद ने अपने गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव को मंत्री पद देने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस ने तीन प्रमंडलों से दिया प्रतिनिधित्व

कांग्रेस ने पलामू प्रमंडल से राधाकृष्ण किशोर, दक्षिणी छोटानागपुर से शिल्पी नेहा तिर्की और संथाल परगना से दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी को मंत्री बनाया है। यह जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास है। इनमें किशोर एससी, शिल्पी एसटी, दीपिका अगड़ी जाति और इरफान अल्पसंख्यक कोटे का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मंत्री पद के लिए बना रहा सस्पेंस

मंत्रिमंडल में नामों को लेकर बुधवार देर रात तक सस्पेंस बना रहा। कांग्रेस ने जिन विधायकों को मंत्री चुना, उन्हें रात में ही सूचना दे दी गई, जबकि झामुमो के विधायकों को मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा गुरुवार सुबह जानकारी दी जाएगी।

वित्त मंत्री समेत कई पुराने चेहरे बाहर

पिछली सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए। बन्ना और बादल चुनाव हार चुके हैं, जबकि डॉ. उरांव को इस बार मौका नहीं मिला।

राजद ने यादव वोट बैंक पर दिया ध्यान

राजद ने गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाकर यादव समुदाय पर विशेष ध्यान दिया है। इससे पहले देवघर विधायक सुरेश पासवान को विधायक दल का नेता बनाया गया था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि यादव वोट बैंक पर फोकस किया जाएगा।

आज शाम तक विभागों का बंटवारा संभव

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शाम तक विभागों का बंटवारा करने की संभावना है। कांग्रेस को अपने पुराने विभाग मिलने की उम्मीद है।

झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अब सस्पेंस खत्म करने वाला है। विधायकों और जनता की नजरें इस ऐतिहासिक क्षण पर टिकी हैं।

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...