इस Flower की खेती कर हर महीने 50 हजार कमा रहा नालंदा का ये किसान

नालंदा: गांवों में फूल की खेती कर भी लाखों कमाया जा सकता है। हुनर हो तो हर मिट्टी से सोना उगाया जा सकता है। बिहारशरीफ प्रखंड के मेघी के युवा किसान आलोक आनंद ने गांव में फूलों की खेती कर यह कारनामा कर दिखाया है। वे गत पांच सालों से जरवेरा फूल की खेती कर रहे हैं। इस साल से उन्होंने दो एकड़ में तीन पॉल हाउस बनाकर गुलाब की खेती भी शुरू की है। एक एकड़ में बने पॉली हाउस में जरवेरा फूल की खेती से हर माह 50 हजार यानि साल में छह लाख रुपए कमा रहे हैं। वहीं दर्जनों युवाओं को यहां काम भी उपलब्ध करा रहे हैं।

इस पॉली हाउस में आधुनिक खेती आलोक आनंद को अपने आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत बन गए हैं । उन्होंने कहा कि इस तरह की खेती कर हमारे युवा हर माह लाखों कमा सकते हैं। पास में ही दो एकड़ में तीन पॉली हाउस में इस साल से गुलाब की फूल की खेती शुरू की है। इसका पैदावार भी अच्छी हुई है। हालांकि, गुलाब के फूल महंगी होने के कारण बाजार में इसकी मांग कम रहती है। किसान आलोक आनंद ने बताया कि पॉल हाउस में जरवेरा की रोजाना एक हजार फूलों का उत्पादन हो रहा है।

भीषण गर्मी में एक एकड़ में इतना उत्पादन हो रहा है। तापमान में गिरावट होने पर इसका उत्पादन और बढ़ेगा। दो रुपए प्रति फूल के हिसाब से यह बाजार में आसानी से बिक जाती है। यहां का फूल राजगीर की एसी बस से रोजाना पटना महावीर मंदिर के पास भेजी जाती है। इस हिसाब से साल में लगभग सवा सात लाख रुपए आएंगे। जबकि, इसके उत्पादन में लगभग सवा लाख रुपए की लागत आती है। यानि छह लाख सलाना का शुद्ध मुनाफा है। ये अन्य युवा किसानों के लिए एक प्रेरणा हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-नवादा का तौसीफ Jordan में खेलेगा हैंडबॉल, भारतीय टीम में हुआ चयन

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Flower Flower Flower

Flower

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img