धनबाद : जिले के रणधीर वर्मा चौक पर सेवा दल चालक संघ की ओर से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से रूट निर्धारण की मांग की गई. सेवादल चालक संघ के सुनील सिंह ने बताया कि हमसभी ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में ऑटो रूट का निर्धारण किया गया लेकिन उस बहुत ही असंतोषजनक बनाया गया है. जो लोग रुट में रहने वाले हैं उन्हें बाहर कर दिया गया और बाहर के लोगों को रूट में शामिल कर लिया गया. पेपर जमा लेने के बाद भी रुट में शामिल नहीं किया गया और किस आधार पर अभी भी लोगों के रूट में शामिल किया जा रहा है यह जांच का विषय है. जब इस मामले को लेकर पदाधिकारी से शिकायत किया गया तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
रूट के लिए का स्थाई कमेटी की मांग
नगर निगम ने ऑटो के परिचालन के लिए एक रूट तय किया था जो आटो रूट के लिए का स्थाई कमेटी बनाया जाए, ऑटो रूट में जो लिस्ट जारी हुए उसकी जांच की जाए, रूट में शहर में रहने वालों को प्राथमिकता दी जाए,ऑटो रूट को सुगम बनाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए साथ ही सड़क को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए. साथ ही ये भी कहा कि अगर इन सभी मांगों को जिला प्रशासन अभिलंब कार्रवाई नहीं करती है तो ऑटो चालक भूख हड़ताल पर चले जाएंगे.

















