ऑटो चालकों का धरना, रूट बंटवारे में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन

धनबाद : जिले के रणधीर वर्मा चौक पर सेवा दल चालक संघ की ओर से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया.  प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से रूट निर्धारण की मांग की गई. सेवादल चालक संघ के सुनील सिंह ने बताया कि हमसभी ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में ऑटो रूट का निर्धारण किया गया लेकिन उस बहुत ही असंतोषजनक बनाया गया है. जो लोग रुट में रहने वाले हैं उन्हें बाहर कर दिया गया और बाहर के लोगों को रूट में शामिल कर लिया गया. पेपर जमा लेने के बाद भी रुट में शामिल नहीं किया गया और किस आधार पर अभी भी लोगों के रूट में शामिल किया जा रहा है यह जांच का विषय है. जब इस मामले को लेकर पदाधिकारी से शिकायत किया गया तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

रूट के लिए का स्थाई कमेटी की मांग

नगर निगम ने ऑटो के परिचालन के लिए एक रूट तय किया था जो आटो रूट के लिए का स्थाई कमेटी बनाया जाए, ऑटो रूट में जो लिस्ट जारी हुए उसकी जांच की जाए, रूट में शहर में रहने वालों को प्राथमिकता दी जाए,ऑटो रूट को सुगम बनाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए साथ ही सड़क को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए. साथ ही ये भी कहा कि अगर इन सभी मांगों को जिला प्रशासन अभिलंब कार्रवाई नहीं करती है तो ऑटो चालक भूख हड़ताल पर चले जाएंगे.

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि