Advertisment

देर रात Nawada सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार, गंदगी देख..

नवादा: बिहार सरकार में मंत्री एवं नवादा के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने नवादा के सदर अस्पताल का बीती रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री अस्पताल में फैले गंदगी को देख कर भड़क उठे और एक सप्ताह के अंदर साफ सफाई का निर्देश दिया। मंत्री प्रेम कुमार ने सदर अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण किया और डीपीएम को निर्देश दिया कि जल्दी ही व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कराएं।

निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में काफी गंदगी है, वार्डों में पंखों की कमी है और जो है वह भी सही स्थिति में नहीं है। बेड की हालत दयनीय है। इन व्यवस्थाओं को जल्दी ही दुरुस्त किया जाएगा। खराब व्यवस्थाएं रहने के कारण सरकार की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल पहुंचते ही यह अहसास हो गया कि अस्पताल में काफी कमियां हैं।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को भी व्यवस्था की समीक्षा कर उपयुक्त कदम उठाने का निर्देश दिया है, साथ ही इमरजेंसी वार्ड में एसी लगाने का भी निर्देश दिया गया है। जल्दी ही नवादा सदर अस्पताल की स्थिति में सुधार आएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Samastipur MP ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बाहर था जलजमाव तो अंदर…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

NAWADA Nawada Nawada

NAWADA

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...

Ranchi Airport Update: तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई Flights...

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से 155 यात्रियों...

RRB Exam 2026: रांची में रेलवे भर्ती बोर्ड की CBT परीक्षा...

रांची समेत कई शहरों में रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल 1 CBT परीक्षा शुरू। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रही, रांची में...