गिरिडीह में ऑटो और नेक्सा कार में टक्कर, महिला की मौत

गिरिडीह. जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुटिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो और नेक्सा कार में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में जहां आटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सड़क किनारे पलटी मार गयी। इस घटना में धनबाद की रहने वाली 40 वर्षीय आशा देवी नामक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गये।

गिरिडीह में हादसे में महिला की मौत

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच करने के साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं अन्य लोगों को इलाज के लिए भी सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद सभी धनबाद चले गये।

जानकारी के अनुसार, नेस्का कार देवघर से गिरिडीह की ओर आ रही थी। इसमें चालक के अलावे एक महिला सहित दो लोग सवार थे। बताया जा रहा है कार जब घुटिया के समीप पहुंची तो वहां विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे पलटी मार गयी और कार में सवार महिला आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि कार में सवार अन्य लोगों के अलावे ऑटो चालक भी घायल हो गया।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...