रौशन से रौशन की उम्मीद कर रही जनता, 22 वर्ष की उम्र में बने मुखिया

मधेपुराः ग्वालपाड़ा प्रखंड के चतरा पंचायत में महज 22 वर्षीय रौशन कुमार की मुखिया पद में जीत इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.  पंचायत की जनता बड़ी उम्मीद से अब रौशन से रौशन की उम्मीद कर रही है.

बता दें कि रौशन कुमार को पंचायत चुनाव में कुल 857 मत मिले,  जबकि निकटतम  प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार को 757 वोट प्राप्त हुआ, निवर्तमान मुखिया जगदीश यादव को 420 मतों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

Roushan kumar 01 22Scope News

रौशन कुमार की पढ़ाई लिखाई इंटर तक हुई है. रौशन बताते हैं कि पांच साल पहले उनके माता- पिता और पंचायत की जनता ने पंचायत समिति का चुनाव लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उम्र बाधक बन गई. इसके बाद से ही पंचायत की राजनीति में हिस्सा लेने लगें. इस बार रौशन ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया और जनता ने उन्हें सिर आंखों पर बैठाया. उनकी पूरी कोशिश आम जनों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने की है.

रिपोर्ट- राजीव रंजन

साइन करवाने के लिए मुखिया को घर से कार्यालय बुलाया, फिर…

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...