मधेपुराः ग्वालपाड़ा प्रखंड के चतरा पंचायत में महज 22 वर्षीय रौशन कुमार की मुखिया पद में जीत इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पंचायत की जनता बड़ी उम्मीद से अब रौशन से रौशन की उम्मीद कर रही है.
बता दें कि रौशन कुमार को पंचायत चुनाव में कुल 857 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार को 757 वोट प्राप्त हुआ, निवर्तमान मुखिया जगदीश यादव को 420 मतों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

रौशन कुमार की पढ़ाई लिखाई इंटर तक हुई है. रौशन बताते हैं कि पांच साल पहले उनके माता- पिता और पंचायत की जनता ने पंचायत समिति का चुनाव लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उम्र बाधक बन गई. इसके बाद से ही पंचायत की राजनीति में हिस्सा लेने लगें. इस बार रौशन ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया और जनता ने उन्हें सिर आंखों पर बैठाया. उनकी पूरी कोशिश आम जनों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने की है.
रिपोर्ट- राजीव रंजन

















