नाव पर सवार होके शादी करने चले दूल्हा और बाराती

मधुबनी : कोसी नदी में आई बाढ़ के कारण गाड़ियों की लंबी कतार की जगह शादी के लिए जा रहे दुल्हे को चिलचिलाती धूप में नाव पर चढ़ कर निकाह करने के जाना पड़ रहा है। यह तस्वीर मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड की है। जहां मधेपुर प्रखंड में इन दिनों कोसी नदी अपने उफान पर है जिस कारण बाढ़ का कहर जारी है। प्रखंड के परबलपुर गांव निवासी मो. एहसान की शादी की बारात सोमवार को दुल्हन के घर जाने के लिए नाव पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे केलिए निकली। सर पर सेहरा सजाए दुल्हे के पिता मो. कमाल उद्दीन जहां अपने पुत्र को शादी को लेकर खुश थे। वहीं उनके चेहरे पर बाढ़ के कारण हो रही परेशानी साफ साफ नजर आ रही थी।

मो. कमाल उद्दीन ने बताया कि बेटे की शादी की तिथि एक महीने पहले निर्धारित कर ली गई थी। इस बीच कोसी नदी में भीषण बाढ़ आ गई। जिस कारण बारात जाने के लिए निजी नाव भाड़े पर ली गई। उन्होंने बताया कि सहरसा जिले के डरहार ओपी थाना क्षेत्र के बड़हारा गांव निवासी मो. बसीर की पुत्री के साथ निकाह है जहां बारात जा रही है। सर पर सेहरा सजाए दूल्हा और बारात सजी -धजी वाहनों पर सवार होकर परबलपुर से चलकर कोसी तटबंध के बलथी चौक तक पहुंची। बलथी चौक के निकट दुल्हा समेत सभी बाराती नाव पर सवार हुए। नाव से लगभग 10 किलोमीटर दूरी तय कर बारात बड़हरा गांव को गई। दुल्हे के पिता ने बताया कि दुल्हन को भी नाव से ही लाया जाएगा।

यह भी पढ़े : Madhubani Accident News – 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमर कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...