आखिर बार-बार CM नीतीश को पैर छूने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना की मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का लोकार्पण किया। सीएम नीतीश के साथ विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। सीएम नीतीश ने अब इंजीनियर के सामने नतमस्तक हुए। उन्होंने कहा कि कहिए तो हम आपके पैर छू लेते हैं, जल्द से जल्द काम पूरा कीजिए। विभागीय सचिव ने हाथ जोड़कर सीएम नीतीश को रोका।

पत्रकारों की तरफ देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग तो सब कुछ सुन ही रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि की सब कुछ बन जाएगा तो बिहार के लोगों के लिए कितना अच्छा होगा। नॉर्थ बिहार में रहने वाले लोग के लिए और दूर-दूर से पटना आने वाले लोगों के लिए मरीन ड्राइव बन जाने से कितना फायदा हुआ।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हम यहां से लेकर बख्तियारपुर तक सारा काम करवा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नॉर्थ के लोगों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी और बिहार में अब लगातार हम इन सभी कामों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं पहले से ही हम कहते आ रहे थे। बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजस्व में भूमि सुधार विभाग की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान विभागीय सचिव के सामने सीएम नीतीश कुमार हाथ जोड़ लिए थे। उन्होंने कहा था कि हम आपके सामने हाथ जोड़ते हैं जल्द से जल्द काम पूरा करिए कहिए तो आपका पैर भी छू लेंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह, विवेक रंजन और उमेश चौबे की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...