Advertisment

मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में मालदाह आम के पौधा का रोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें। राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण शुरू किया गया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर इसको और आगे बढ़ाया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत व्यक्ति विशेष को पांच पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : बिहार में बाढ़ की आहट को लेकर बढ़ी चिंता, CM नीतीश आज करेंगे एरियल सर्वे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...