बलथर गांव के एक शिक्षक ने SHO में किया क्वालीफाई, इलाके में खुशी की लहर

सिकटा (पश्चिम चंपारण) : सिकटा प्रखंड के अंतर्गत बलथर गांव के रहने वाले सोनू रफी उम्र (23) वर्ष पिता फजलु रहमान ने तीसरी बार में बीएसएससी को क्रेक कर यह साबित कर दिखाया कि कोशिश करने वाले कि कभी हार नहीं होती। बता दें कि यह बीपीएससी शिक्षक के रूप में पिछले आठ माह से कार्यरत थे। तभी उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी करते हुए सोनू ने कहा कि पहले प्रयास में प्रीलिम्स, मेन्स और फिजिकल क्वालीफाई करने के बावजूद फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया। दूसरा बार भी ऐसा ही हुआ। पर तीसरी बार में सफलता हासिल हो गई।

इसको लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके पिता भी पेशे से शिक्षक हैं। सोनू से जब पत्रकारों ने पूछा कि इस सफलता का श्रेय आप किसको देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी पूरा श्रेय मेरी मेहनत एवं मेरे अब्बा एवं मम्मी को जाता है। जो कि समय-समय पर मानसिक एवं आर्थिक रूप से मुझे स्टेबल रखा। जिसके चलते मैं अपनी मंजिल तक पहुंच पाया। मौके पर स्थानीय मुखिया सुनील सिंह, सरपंच राजशरण पटेल और मदन पटेल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : नरकटियागंज नप का दावा फेल, हल्की बारिश से जलजमाव, लोगों के घरों में घुसा पानी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!