Commercial Advertisment

अरविंद केजरीवाल की AAP को लगा झटका, विधायक और पूर्व मंत्री बीजेपी में हुए शामिल

दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। छतरपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के विधायक, करतार सिंह तंवर, दिल्ली के पूर्व मंत्री और पटेल नगर से पूर्व विधायक, राज कुमार आनंद और पूर्व विधायक वीना आनंद वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। आज दिल्ली के बीजेपी पार्टी मुख्यालय में सभी ने बीजेपी की सदस्यता ली।

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के सैद-उल-अजायब वार्ड से AAP पार्षद उम्मेद सिंह फोगाट और कुछ अन्य आप सदस्य भी इस अवसर पर बीजेपी में शामिल हुए। सचदेवा ने कहा, ”आप में भ्रष्टाचार चरम पर है…इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है और हम सभी का पार्टी में स्वागत करते हैं।”

दिल्ली में AAP को लगा झटका

बता दें कि, तंवर छतरपुर से दूसरी बार विधायक हैं, जहां से उन्होंने 2015 में पहली बार जीत हासिल की थी और 2020 में आप ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा। 2014 में आप में शामिल होने से पहले वह भाजपा के सदस्य थे और उनके वापस शामिल होने को भाजपा नेताओं ने “घर वापसी” के रूप में बताया है।

वहीं राज कुमार आनंद 2020 में AAP के टिकट पर आरक्षित सीट पटेल नगर से विधायक चुने गए और उन्हें दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनाया गया। उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार और दलितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए और AAP के साथ अपने कार्यकाल को एक “बुरा सपना” बताते हुए 10 अप्रैल को अचानक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

एक महीने बाद वह 5 मई को बसपा में शामिल हो गए और नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा, जिस पर भाजपा ने जीता। विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्हें 14 जून को सदन से अयोग्य घोषित कर दिया था। वहीं वीना आनंद 2013 में पटेल नगर से AAP विधायक चुनी गईं। वह राज कुमार आनंद की पत्नी हैं और वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में एक सक्रिय AAP नेता थीं।

वहीं राज कुमार आनंद की अयोग्यता से विधानसभा में AAP विधायकों की संख्या घटकर 61 हो गई है। तंवर को भी दलबदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किए जाने की संभावना है। दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 8 विधायक थे, जो बदरपुर विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा पिछले महीने दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद सदन से इस्तीफा देने के बाद घटकर 7 रह गए हैं।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...