Advertisment

युवाओं और महिलाओं पर फोकस होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

रांचीः कांग्रेस पार्टी का अब पूरा जोर पहली बार मतदान करने वाले युवा, महिलाएं और समाज के वंचित तबकों पर होगा. यह निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की दिल्ली में आयोजित बैठक में ली गई. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर.पी. एन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी इस बैठक में भाग लिया.

झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने बतलाया कि इस बैठक में पार्टी की सदस्यता के लिए व्यापाक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पार्टी दूर-दराज के गांवों से लेकर देश के  हर हिस्से में सदस्यता अभियान चलाएगी. पार्टी की कोशिश पहली बार मतदान करने वाले युवा, पिछड़ा, दलित, जनजाति और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की होगी. साथ ही इन वर्गों की आजीविका और जीवन पर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे हमले को सामने लाया जाएगा.

बैठक में यह आम सहमति रही कि भाजपा/आरएसएस द्वारा न केवल कांग्रेस की विचारधारा पर बल्कि संविधान में निहित न्याय, समानता और सकारात्मक कार्रवाई के मूल सिद्धांतों पर व्यवस्थित हमला किया जा रहा है.

एआईसीसी के पदाधिकारियों और पीसीसी अध्यक्षों ने मौखिक और सोशल मीडिया के माध्यम से सत्तारुढ़ शासन द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार, झूठ और दुर्भावनापूर्ण अभियानों का मुकाबला करने के लिए मुद्दे और नीति-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा.

जमीनी आंदोलनों को आगे बढ़ाने का निर्णय हुआ, इस बात पर सहमति बनी कि कृषि क्षेत्र और किसानों पर हमले, अभूतपूर्व बेरोजगारी, कीमतों में असहनीय वृद्धि से लोगों के बजट पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को आमजनों तक पहुंचाया जाया. पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाना पकाने का तेल, निर्माण सामग्री तथा हर स्तर पर बढ़ती महंगाई का विरोध करने की रणनीति बनी.

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...