कांग्रेस ने लगाया सदस्यता अभियान के 75वां शिविर, सौ से ज्यादा लोगों ने ली सदस्यता

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा सदस्यता अभियान के 75वां शिविर लगाया गया. सदस्यता अभियान शिविर अलबर्ट एक्का चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें 112 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. पार्टी का सदस्य बनने के लिए लोगों से 5 रुपये सदस्यता शुल्क भी लिया गया.

इस मौके पर आने जाने वाले राहगीरों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं एवं छात्रों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. सदस्य बनते समय कई महिलाओं और युवाओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के नेताओं को व्यापक आंदोलन करने का अनुरोध भी किया एवं कहा अब वह दिन दूर नहीं जब इस जुमलेबाज पार्टी को सत्ता से बेदखल किया जाएगा. कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले स्थानीय महिलाएं, पुरुष, छात्र, युवा, दिहाड़ी मजदूर शामिल थे. जिसमें मुख्य रूप से मंजू देवी, दिव्या देवी, रौशनी मुण्डा, करम मुण्डा, मो. शैफ, अब्दुल कादिर, तमन्ना परवीन, मो.सज्जाद, मनोरंजन सिंह, प्रियंका तिवारी, वंदना कुमारी, सगीर अंसारी, मो. अफरोज, मो. दानिश, आकाश वर्णवाल, नेहा सिंह, अखिलेश कुमार महतो, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, संजय मिर्धा, दुर्गा देवी, मुन्ना उरांव, मनोज कुमार, प्रतिमा कुमारी, गायत्री कुमारी, सुनीता कच्छप, दीपा देवी, संजय पासवान, राजेश छेत्री, गीता देवी, कोमल कुमारी, आशा देवी, सुशीला देवी, सविता मुंडा, नरेश प्रसाद, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, रोहित सिंह, रंजीत कुमार, जानकी देवी, यमुना पासवान, उमेश लोहरा, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मी मुंडा, संजय कुमार, ऐतवारी देवी, सुनीता राय मीना देवी, प्रभादेवी शामिल हैं.

पार्टी की नीतियों से लोगों को कराया जा रहा अवगत- आलोक दूबे

सदस्यता अभियान शिविर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर गली, मुहल्ले, चौक-चौराहे में शिविर लगाकर आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है. उनसे फार्म भरवाया जा रहा है और ऑन स्पाट रसीद दिया जा रहा है. साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों से भी आमजनों को अवगत कराया जा रहा है. नये बन रहे सदस्यों की सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय एवं एआईसीसी को भी भेजी जाएगी.

लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ें- शाहदेव

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि सदस्यता बनाते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है कि लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ें. पिछले 140 वर्षों से पार्टी अपने इसी नीति और सिद्धांतों के तहत लोगों को जोड़ती रही है. कहीं ना कहीं हम इस काम में लोगों से दूर होते जा रहे हैं, इसके लिए जरूरी है कि हम हर जगह शिविर लगाकर लोगों को जोड़ने का काम करें.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नेत्री अर्चना मिर्धा एवं प्रिंस राज ने कहा कि सदस्य बनाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी आमजनों को अवगत कराया जा रहा है. बढ़ती महंगाई लोगों के लिए चिंता का विषय है और आमजन कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं. शिविर में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अर्चना मिर्धा, प्रिंस राज, मृत्युंजय कुमार ने लोगों को सदस्यता दिलाई.

पिछड़े के बेटे को उसके ही घर से बेदखल किया गया, अब संघर्ष ही एकमात्र रास्ता -मुकेश सहनी

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...