Ranchi- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की वर्चुअल समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सभी जिला अध्यक्षों के साथ ही झारखंड कांग्रेस प्रभारी आर. पी. एन. सिंह भी शामिल हुए. बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने और इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता की चर्चा की गई.
बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है. हर प्रखंड और ब्लॉक स्तर पर चीफ कमांडिंग बनाने का दिशा निर्देश दिया गया है. इसके द्वारा सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान की जाएगी.
इसके साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि अब सभी प्रखंडों में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. कांग्रेस सभी घरों में सदस्यता अभियान चलाएगी. 31 मार्च तक सदस्यता अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. झारखंड कांग्रेस इस दिशा निर्देश को अंजाम तक पहुंचायेगी.
बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से हो- रुपेश की मां

















