सदस्यता अभियान को झारखंड कांग्रेस करेगी तेज, 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी जानकारी

रांची : सदस्यता अभियान को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने रांची प्रेस क्लब में बैठक की. मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान के बारे में जो अफवाहें उड़ायी जा रही है वो गलत है. क्योंकि डिजिटल प्लेटफॉर्म में फर्जीवाड़ा का कोई गुंजाइश नहीं है. जिनको भी जांच करनी है वो हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाकर जांच सकते हैं. जो लोग सदस्यता अभियान का फॉर्म ले गये हैं वे भी दूसरों डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोगों को जोड़ें. अभियान को गति देने के लिए पीआरओ प्रकाश जोशी, भावेश चौधरी, जितेंद्र कसाना आए हैं.

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए इन लोगों के साथ सभी जिलों के अध्यक्ष के साथ बैठक हुई. बैठक में 15 लाख सदस्यता बनाने के लिए चर्चा हुई. 15 लाख सदस्य के लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें उस पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि अब हमें डिजिटल प्लेटफॉर्म को ज्यादा से ज्यादा फोकस करना है. बैठक में निर्णय लिया गया कि डिजिटल माध्यम से लोगों को जोड़ेंगे. राजेश ठाकुर ने कहा कि दो एपीआरओ आएं हैं. वे दोनो 12-12 जिलों में दौरा करेंगे. जिन लोगों ने सूची दी है उस पर काम किया जायेगा. इसमें जिला के सभी विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसद के साथ बैठक कर लोगों को कांग्रेस में जोड़ने का कार्य किया जायेगा.

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में पीआरओ प्रकाश जोशी, भावेश चौधरी, जितेंद्र कसाना, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक बंधु तिर्की सहित सभी जिलों के अध्यक्ष और मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हुए.

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि मार्च तक सदस्यता अभियान को पूरा करना है. पहले ममैन्युअली अभियान चलाते थे लेकिन इस बार डिजिटल अभियान से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जो टारगेट हमें दिया गया है उससे अधिक हम पूरा करेंगे.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशभर में विरोध प्रदर्शन

Bokaro Janshatabdi Express Incident: बोकारो रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद शनिवार को बोकारो...

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: रंजय सिंह हत्याकांड में नौ...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में करीब नौ वर्षों तक चली सुनवाई के बाद शनिवार को अदालत...