सहरसा की लक्ष्मी झा ने रचा इतिहास, माउंट किनाबालु पर तिरंगा फहराने वाली बनी पहली भारतीय महिला

Desk. बिहार की लक्ष्मी झा ने मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालु पर तिरंगा फहरा कर इतिहास रचा है। वह सहरसा जिले के कहरा प्रखंड स्थित बनगांव की रहने वाली है। वे इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

बता दें कि, माउंट किनाबालु बोर्नियो और मलेशिया का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 4,095 मीटर है। यह चोटी दक्षिण पूर्व एशिया की 28वीं सबसे ऊंची चोटी और दुनिया की 20वीं सबसे प्रमुख चोटी है। लक्ष्मी इंडिया की पहली महिला है, जिन्होंने माउंट किनाबालु पर चढ़कर सहरसा ही नहीं पूरे भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है।

सहरसा की लक्ष्मी झा ने रचा इतिहास

अपने इस अभियान को लेकर लक्ष्मी झा ने बताया है कि वे 5 जुलाई को सुबह पांच बजे मलेशिया एयरपोर्ट पहुंची थी। उसी दिन यहां से शाम छह बजे डोमेस्टिक फ्लाइट से कोटा किनाबालु शाम आठ बजे पहुंच गई थी। यहां दो दिन रेस्ट लेने के बाद 8 जुलाई को सुबह दस बजे उन्होंने माउंट किनाबालु की चढ़ाई शुरू की और शाम चार बजे तक वह बेस कैंप पहुंची। यहां से 9 जुलाई को सुबह तीन बजे से माउंट किनाबालु की चढ़ाई का अंतिम चरण शुरू किया और छह बजकर 40 मिनट पर वह चोटी पर पहुंच गई और वहां तिरंगा फहराया।

लक्ष्मी झा ने बताया है कि माउंट पर चढ़ाई के दौरान बहुत सारी मुश्किलें आईं और बारिश होने के साथ ही मौसम भी बहुत खराब था। चढ़ाई दौरान मेरे घुटनों में चोट भी आई है।

JOB Alert: SBI, Federal Bank और Railway में 12 हजार से...

SBI में 9,124 Junior Associate, Federal Bank और North Central Railway में भर्ती का मौका। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते...

Prince Khan Terror Link: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच...

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में प्रिंस खान के कथित आतंकी कनेक्शन की पड़ताल तेज। NIA टीम धनबाद पहुंची, पाकिस्तान और...

Swine Flu Alert: झारखंड में बढ़ी सतर्कता, रांची समेत सभी जिलों...

झारखंड में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। रांची समेत सभी जिलों में ILI और SARI मरीजों की स्क्रीनिंग...