Bhagalpur पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष, पुल गिरने के मामले में कहा…

भागलपुर: भागलपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भागलपुर पहुंचे। भागलपुर के सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने एनएचएम की मांग और बिहार में गिर रहे पुल पुलिया के बारे में पत्रकारों को बताया कि जब जब पुल या पुलिया का निर्माण होता है तब नींव डाली जाती है। उस समय सहायक अभियंता को और कार्यपालक अभियंता को रहना चाहिए, ढलाई का जहां काम होता है वहां भी इंजीनियर की टीम को मौके पर रहना चाहिए।

इतना ही नहीं दौरा करते रहना चाहिए ताकि काम सही से हो सके। यह इंजीनियर की जिम्मेदारी है कि पुल और पुलिया का निर्माण मजबूत ढंग से हो, क्योंकि इंजीनियरों को तकनीकी जानकारी होती है। हालांकि बिहार सरकार ऐसे लापरवाह सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता को चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई कर रही है। विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिहार में लापरवाह ग्रामीण कार्य विभाग के चार इंजीनियरों को सस्पेंड कर उसके ऊपर सरकार कार्रवाई कर रही है। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव को भी हटाकर नए प्रधान सचिव की नियुक्ति सरकार की ओर से की गई है जो अपने विभाग में काफी बेहतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने एनएचएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल में मूलभूत सुविधाओं की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सूबे के अस्पतालों में कंपाउंडर और नर्स को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। टूटी बेंच टूटी कुर्सियां, अस्पताल में पीने के पानी का अभाव जैसी तमाम दिक्कतें एनएचएम कर्मियों को हो रही है। सरकार को इस और ध्यान आकृष्ट करना चाहिए ताकि हमारे अस्पतालकर्मियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें- Munger में वृद्ध दंपत्ति से लुटपाट का तार जुड़ा है स्मैक के स्मगलिंग से, 4 गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...