मुख्यमंत्री ने राजधानीवासियों को दिया नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट का तोहफा

रांची : नागा बाबा सब्जी मंडी का रंग रुप बदल गया है. नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट सिंगल विंडो है, इसमे फल सब्जी के साथ कैंटीन की भी व्यवस्था है. करीब 11 करोड़ की लागत से बने इस वेजिटेबल मार्केट में करीब 250 से 300 सब्जी विक्रेताओ को बैठने की व्यवस्था है. वही 50 के करीब फल विक्रेताओ को भी शेड लागाकर जगह दी गई है. नागा बाबा सब्जी मंडी राजभवन के सामने वर्षो से चल रही है. इस वजह से ट्रैफिक के साथ गंदगी एक बड़ी समस्या देखने को मिलती थी. जिस कारण वेजिटेबल मार्केट बनाए जाने की मांग की जा रही थी.

mrkt2 22Scope News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट बुधवार को रांचीवासियों को सुपुर्द किया. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वो खुद इस सब्जी बाजार में सब्जी लेने आया करते थे, और यहां की बदहाली से दुख होता था. सुरक्षा के लिहाज से बेहतर लाइट और सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था है. वहीं आनेवाले 15 दिनों के भीतर सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट भी किया जाएगा.

mrkt 4 22Scope News

पूर्व की बीजेपी सरकार में इस काम को शुरू किया था, हालांकि काम वर्तमान की हेमंत सरकार में पूरी हुई. पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि इस मार्केट से इलाके का कायाकल्प होगा. पूर्व नगर विकास मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने रास्ता दिखाया था और वर्तमान की सरकार को उसमें आगे क्या करना है ये उनकी मर्जी है.

mrkt 3 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की गलियां स्वच्छ है, लेकिन शहरवासी सफाई के मामले में लापरवाह है जिस वजह से ही नागा बाबा खटाल सब्जी मार्केट में गंदगी पसरी रहती थी. अब ये मार्केट बना है लेकिन जरूरत है इस मार्केट का न सिर्फ उपयोग किया जाए बल्कि इसके सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाए.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

मौसम का बदला मिजाज, कोहरे से ढकी राजधानी

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...