Indo Nepal Border पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जा रहा था नेपाल

मोतिहारी: मोतिहारी में स्थित भारत नेपाल सीमा से सुरक्षाकर्मियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने की फ़िराक में था तभी सुरक्षाबलों ने दबोच लिया। बताया जाता है कि वह कोलकाता में आने के बाद आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवा लिया था और रह रहा था। रक्सौल के रास्ते नेपाल जाने के क्रम में इमिग्रेशन के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इमिग्रेशन विभाग की पूछताछ में उसने अपने आप को बांग्लादेशी नागरिक बताया। उसने बताया कि वह बांग्लादेश के पासपोर्ट पर भारत आया था और पश्चिम बंगाल के हुबली जिला के सिमरपुर थाना क्षेत्र में जावेद मोहम्मद नाम से रह रहा था और यहीं उसने पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बनाया। इमिग्रेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से बांग्लादेशी और भारतीय पासपोर्ट जब्त किया है।

बांग्लादेश के पासपोर्ट के अनुसार उसका नाम जी एम सोहाग है जो कि बांग्लादेश के पतुवाखाली जिला के बोतलबना गांव का निवासी है जबकि उसने भारतीय पासपोर्ट में अपना नाम जावेद मोहम्मद लिखा है। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उसे पूर्वी चंपारण के हरिया थाना को सौंप दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में बैंक लूट कांड का CCTV Footage आया सामने, मास्क और ग्लब्स लगाए हुए थे लुटेरे

Indo Nepal Border Indo Nepal Border

Indo Nepal Border

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...