तेजप्रताप का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- जर्जर और कचरे के ढेर में है मेरा सरकारी आवास

पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं। वजह स्ट्रैंड रोड स्थित उनका 26 नंबर सरकारी आवास है। मंत्री पद जाने के बाद तीन एम स्ट्रेंड स्थित आवास खाली करके दो महीने पूर्व ही वे अपने नए आवास में रहने चले गए थे। तेजप्रताप यादव का आरोप है कि जो सरकारी आवास उन्हें मिला है वो जर्जर है और कचरे के ढेर से भरा है और उसी आवास में रहना पड़ रहा है। ना तो यहां की मरम्मत कराई जा रही है और ना ही पूर्व मंत्री की शिकायत पर ध्यान दिया जा रहा है।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि बस सरकारी मकान के नाम पर खंडहर दे दिया गया है। बिजली भी ना होने एवं बारिश के दौरान परिसर में बने गड्ढों में पानी जमने की वजह से रात को सांप बिच्छु भी आए दिन निकलते रहते हैं। बस दिखावे के नाम पर मकान को ऊपर से चमका दिया गया है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि तेजप्रताप किस तरह से अपने आवास की जर्जर स्थिति को दिखा ठेकेदार एवं एक्सक्यूटिव इंजीनियर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : गुस्से से लाल हुए तेजप्रताप, मंच से कार्यकर्ता को दिया धक्का

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...