भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली बैठक को लेकर सम्राट ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होनी है। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से जायजा लिया और जहां भी कमियां दिखी उसे दूर करने की भी बात कही। चौधरी के साथ प्रदेश पदाधिकारी, कई मोर्चा के अधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल ने बताया कि इस बैठक में कई प्रदेश स्तरीय नेता, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, सभी विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति होगी। इस बैठक में पूरे प्रदेश से 4000 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता आने वाले हैं। इस कार्यसमिति बैठक के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। आज यातायात, खानपान, आमंत्रित लोगों की आगवानी और स्वागत को लेकर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बाहर से लोग आएंगे, इस कारण व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगे के चुनावों में मजबूती से जाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए अध्यक्ष चौधरी के साथ संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, शिवेश राम, राजेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह, एमएलसी अनिल शर्मा, कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय, सह कार्यालय मंत्री सुग्रीव, प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, संतोष रंजन राय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा , पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में लगातार हो रहा है विकास

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...