सम्राट ने कहा- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में लगातार हो रहा है विकास

पटना : बिहार के सभी आठ केंद्रीय मंत्रियों का आज यानी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभिनंदन करेगी। पटना में एनडीए नेताओं का महाजुटान हुआ। पांच जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुबह 11 बजे से समारोह शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद का अभिनंदन समारोह किया गया। इसमें सभी मंत्रियों को सम्मानित किया गया।

बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास कर रहा है। 2025 में एनडीए के सभी कार्यकर्ता सामंजस्य मिला है। एक बार 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। बिहार में नीतीश कुमार ने जो लक्ष्य तय किया है उसे पूरा करेंगे। भारत सरकार के मंत्री जो बैठे हैं, सामूहिक तौर पर बिहार का विकास करना है। 2025 तक 10 लाख सरकारी नौकरी देना का लक्ष्य था, उसे बढ़ाकर 12 लाख का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़े : अभिनंदन समारोह में ललन बोले- विधानसभा चुनाव में फिर से गाड़ना है NDA का झंडा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...