और यहां बिना Election लड़े ही महिला बन गई मुखिया, जाने कैसे…

Ranchi : कैसा हो यदि आप बिना चुनाव (Election) लड़े ही मुखिया बन जाएं। राजधानी रांची में ऐसा ही एक मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां उपमुखिया को मुखिया बना दिया गया। जहां एक मुखिया को निलंबित कर दिया गया है और डीसी के आदेश पर उपमुखिया को मुखिया का प्रभार दे दिया गया है। डीसी ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Election : मांडर प्रखंड के सरवा पंचायत का है मामला

यह मामला रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत सरवा पंचायत की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडर प्रखंड के सरवा पंचायत की मुखिया प्रभा किस्पोट्टा को डीसी राहुल सिन्हा के आदेश पर काम में मनमानी और अनियमितता करने के लिए निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद सरवा पंचायत की उपमुखिया अजमेरी खातुन को डीसी ने मुखिया का सारी शक्तियां प्रदान की गई। इसको लेकर डीसी के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...