बोकारो. जिले के चास प्रखंड स्थित पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के पिंड्राजोरा पंचायत भवन के पीछे पत्थर खदान में डूबने से वृद्ध की मौत हो गयी। वृद्ध रोज की तरह नहाने के लिए खदान गया हुआ था। स्थानीय लोगों ने कहा कि वृद्ध अपना कपड़ा धोकर जैसे ही नहाने खदान में घुसा कि धोती पत्थर मे फंस गया और निकल नहीं पाया, जिससे उनकी मौत हो गयी।
बोकारो में डूबने से वृद्ध की मौत
जब घर वाले देखा कि शाम हो गया और बूढ़ा घर नहीं आया तो घर वाले ढूढ़ने लगे, जब खदान के पास गया तो देखा कि गंजी साबुन तेल रखा हुआ है। फिर सुबह से झागर से खोजना चालू की। घंटों बाद झागर में फसा, जब निकला तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का पहचान दिला राम महतो के रूप में हुई है। अब मौके पर पुलिस भी पहुंच गई हैं।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट
Highlights


