Commercial Advertisment

मुहर्रम को लेकर धनबाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, आपात स्थिति में 112 पर करें कॉल

धनबाद. मुहर्रम धनबाद जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और सामाजिक सौहार्द कायम रहे, इसको लेकर धनबाद पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने किया।

मुहर्रम को लेकर धनबाद में फ्लैग मार्च

सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल एवं आईआरबी के जवान बाइक, पीसीआर वैन और बख्तर बन्द वाहनों पर सवार होकर फ्लैग मार्च में शामिल हुए। यह फ्लैग मार्च धनबाद के अलावे झरिया, कतरास एवं उन तमाम संवेदनशील क्षेत्रों होकर गुजरेगा, जहां पर मुहर्रम के दौरान शांति भंग होने की संभावना है। साथ ही उन क्षेत्रों से होकर भी गुजरेगा, जहां-जहां से अखाड़ा निकाला जाना है।

डीएसपी ने सभी अखाड़ा मालिकों एवं मुहर्रम कमेटी से आग्रह किया है कि पुलिस द्वारा जारी SOP का पालन करते हुए मुहर्रम के अखाड़े को निकले। साथ ही किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द ना बिगड़े, इसका ख्याल रखें। इस दौरान डीजे नहीं बजाना है। आपत्तिजनक गाने भी नहीं बजाने हैं और शराब पीकर कोई वालंटियर ना रहे, इस बात का भी ख्याल रखना है। DSP ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस नजर रख रही है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...