गिरिडीह में एक करोड़ के इनामी नक्सली की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह. भाकपा माओवादी के सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी जया दी उर्फ चिंता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि धनबाद में गिरफ्तार करने के बाद साइबर डीएसपी आबिद खान और डुमरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार उसे कड़ी सुरक्षा के बीच गिरिडीह लेकर पहुंचे, जहां उसे  कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरिडीह में एक करोड़ के इनामी नक्सली की पत्नी गिरफ्तार

बताया जाता है कि गिरिडीह पुलिस गिरफ्तारी के बाद जया उर्फ चिंता को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। क्योंकि जया भाकपा माओवादी सेंट्रल कमिटी के मेंबर प्रयाग उर्फ विवेक की पत्नी है। वहीं यह पूर्व में भाकपा माओवादी संगठन में स्पेशल एरिया मेंबर( जैक सदस्य) भी रह चुकी थी। जब वह जैक सदस्य थी, तब उस पर 25 लाख का इनाम भी था। लेकिन अब इस पर इनाम है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं इसके ऊपर पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं। झारखंड की पुलिस लंबे समय से जया की तलाश कर रही थी, लेकिन अब वह गिरफ्तार हो चुकी है तो पुलिस को उससे संगठन से जुडे़ राज भी मिल सकते हैं। बताया जाता है कि जया दी उर्फ चिंता बीमार है और इलाज के लिए वह धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती थी, जहां से पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त में लिया है।

इसके बाद गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने साइबर डीएसपी आबिद खान को जया उर्फ चिंता को गिरफ्तार करके गिरिडीह लाने के लिए भेजा और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...