Advertisement
Advertisement

मेयर हत्याकांड में आरोपियों के घर इस्तेहार चस्पा

कटिहार : मेयर शिवराज हत्याकांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद इस्तेहार चिपकाते हुए जल्द हाजिर होने को कहा है। जल्द हाजिर नहीं होने पर आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश से कुर्की जब्ती करने की बात कही है। नगर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी भी कर रही है। बता दें कि इस मामले में 12 नामजद आरोपियों में से 8 की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि चार फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने इस्तेहार दिया था, जिममें 2 अभियुक्त ने आईजी के सामने सरेंडर कर दिया है।
इस बीच बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है। विपक्ष द्वारा क्राइम अनकंट्रोल होने के आरोप पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष का आरोप कोई मायने नहीं रखता है, सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...