Deputy CM सम्राट चौधरी का दावा, बिहार में अपराध करने वाले नहीं बचेंगे

पटना: बिहार भाजपा की विस्तृत कार्य समिति की बैठक पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में आयोजित की गई। विस्तृत कार्यसमिति की बैठक के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के स्वरूप का अभिनंदन किया है। बिहार की जनता ने एनडीए को 40 में से 30 सीटें दी है। मोदी पंडित नेहरू के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने कहा कि हमने 2025 के विधानसभा चुनाव में 2010 से अधिक सीटें जितने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान बिहार में बढ़ते अपराध से संबंधित एक सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक भी अपराधी नहीं बचेंगे। कल भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की थी और उसमें भी कहा गया है कि अपराध करने वाले एक भी अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के 48 घंटों के अंदर पकड़े जा रहे हैं।

हमारी पुलिस आज के समय में चुस्त दुरुस्त है, राज्य के सभी हिस्सों में पुलिस कहीं भी 20 मिनट के अंदर पहुंच रही है और अपराध पर अंकुश लगाते हुए लोगों की मदद कर रही है। हमारी पुलिस पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है। उन्होंने अपराध को लेकर विपक्ष के सवाल उठाये जाने पर कहा कि आज सवाल वैसे लोग उठा रहे हैं जिनके पिता जी मुख्यमंत्री थे और सीएम आवास से अपहरण होने वाले लोगों से पैसे वसूले जाते थे।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि राजद कभी माय समीकरण बनाती है कभी बाप। जनता दादा है, सरकार जनता बनाती है। लोकसभा चुनाव में ही देखिये विपक्ष डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच सकी। प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लोगों से पौधरोपण की अपील भी की।

यह भी पढ़ें-  CPI ML ने किया फिलिस्तीन का झंडा लहराने का समर्थन, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Deputy CM Deputy CM Deputy CM

Deputy CM

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...